नितिन मुकेश भी जारी करेंगे एकल गीत
(India)


बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश अब संगीत क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। अभिनेता अपना एकल गीत अगले साल रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। नील संगीत क्षेत्र में कदम रखकर अपने दादा मुकेश की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने 9 गाने रिकार्ड किए हैं वह इन्हें अपनी फिल्मों में इस्तेमाल करने की योजना भी बना रहे हैं। नील ने कहा, हां मेरे पास योजना है। उम्मीद है कि अगले साल के मध्य तक मैं अपना एकल गीत रिलीज करूंगा। मैंने 9 गाने रिकार्ड किए हैं। संगीत निश्चित तौर पर मेरा अगला लक्ष्य है। उन्होंने कहा, इनमें से कुछ गीत मेरी फिल्मों में भी इस्तेमाल किए जाएंगे। पहले मैं अपना एकल गीत रिलीज करूंगा जिस पर मैं अभी काम कर रहा हूं। नील ने हाल ही में एक टीवी विज्ञापन का निर्देशन भी किया है। साथ ही नील फिल्म जगत के अन्य रचनात्मक पहलुओं को भी और गहराई से जानने की रुचि रखते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।