विद्या बालन अस्पताल में भर्ती
(India)

फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को किडनी में पथरी होने की आशंका के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विद्या के प्रवक्ता के मुताबिक वो फिलहाल मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं और उम्मीद है कि वो जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगी. विद्या को उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया. अबू धाबी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले विद्या की पीठ में भयंकर दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।