आमिर खान और अनुष्का शर्मा को पेटा से खिताब
(India)
सुपरस्टार आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को ‘पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्सश् (पेटा) ने ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015’ के खिताब से नवाजा है। दोनों को इस खिताब के लिए अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, शाहिद कपूर, आर. माधवन और धनुष जैसी हस्तियों से प्रतियोगिता करनी पड़ी और वे इनसे आगे रहे। अनुष्का ने एक बयान में कहा, श्यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप क्या खाते हैं, क्योंकि आप वही होते हैं, जो आप खाते हैं। इसीलिए, यह बहुत जरुरी है कि आप बहुत सारी सब्जियां खाएं और खूब पानी पिएं। यही मैं करती हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।