बॉलीवुड में बेबाक अंदाज और शानदार अभिनय के साथ सभी के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन का 1 जनवरी 2016 को 37वां जन्मदिन है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और नए साल की पहली तारीख यानी उनके बर्थडे पर ही उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। विद्या, पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नए साल और जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए विदेश यात्रा पर जाने वाली थीं, लेकिन विमान के अंदर अचानक विद्या के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उड़ान रद्द कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अशंका जताई जा रही है कि उनकी किडनी में पथरी है। विद्या बालन ने फिल्म श्परिणीताश् के साथ अपने करियर की शुरूआत की। विद्या कम उम्र से ही अभिनेत्री शबाना आजमी और माधुरी दीक्षित से प्रेरित थीं। विद्या बालन ने 16 साल की उम्र में एकता कपूर के टेलीविजन धारावाहिक श्हम पांचश् में अपने अभिनय का दम दिखाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।