बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देश का नाम रौशन करते हुए पीपुल्स च्वॉइट अवॉर्ड्स में अमेरिकी टीवी सीरियल श्क्वांटिकोश् के लिए फेवरेट न्यू एक्ट्रेस इन टीवी सीरीज ट्रॉफी जीती। पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2016 प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत खास रहा। 33 वर्षीय प्रियंका ने इस टीवी सीरीज में एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश का रोल निभाया है। बुधवार रात को प्रियंका के साथ इस ट्रॉफी के दौड़ में एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, ली मिशेल और मर्सिया गे हार्डन जैसे नाम शामिल थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।