जाने-माने फिल्मकार प्रकाश झा की आने वाली फिल्म ‘जय गंगाजल’ ने बिहार में बीजेपी के एक विधायक को नाराज कर दिया। उनका आरोप है कि फिल्म में उनकी कथित नकारात्मक छवि पेश की गई है और उन्हें खलनायक के रूप में दर्शाया गया है। पटना में बांकीपुर सीट से बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने फिल्मकार प्रकाश झा, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर फिल्म में से उनके विधानसभा क्षेत्र का नाम हटाने के लिए कहा है और फिल्म के खलनायक को चार बार का विधायक दर्शाने की बात हटाने के लिए भी कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।