बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘नीरजा’ का दूसरा पोस्टर जारी किया गया हैं। यह पोस्टर सोनम ने इंस्टाग्राम पर जारी किया। बता दें कि यह एक बायोपिक है जो विमान परिचालिका नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने लोगों की जान बचाते समय अपनी जान गंवा दी थी। नीरजा ने कराची में 1986 में पैन एम विमान के अपहरण के दौरान 359 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा सबसे कम उम्र की और पहली महिला बनीं जिन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। यह फिल्म राम माधवानी द्वारा निर्देशित है। इसमें शबाना आजमी ने नीरजा की मां का किरदार निभाया रही हैं। फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।