फिल्म में कैटरीना फिरदौस नाम का एक जटिल किरदार निभा रही हैं. यह पूछे जाने पर कि फिल्म से इतर उनके दिमाग में क्या ‘फितूर' सवार है, कैटरीना ने कहा, ‘मैं किसी देश की राष्ट्रपति बनना चाहती हूं. मेरे दिमाग में इस समय यही फितूर चल रहा है कि मैं दुनिया पर राज करुं.' कैटरीना फिल्म के प्रचार के लिए टीवी कार्यक्रम ‘यार मेरा सुपरस्टार' में आयी थीं.
उन्होंने इस दौरान कहा, ‘अगर मैं किसी चीज पर अपना ध्यान लगा देती हूं तो उसे हासिल करने की पूरी जद्दोजहद करती हूं.' अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी ‘फितूर' में कैटरीना के साथ आदित्य रॉय कपूर और तब्बू मुख्य किरदारों में हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।