प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पीo
(India) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इस वैलेंटाइन वीक में अपने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडएनफ के साथ शादी करने की खबरों का फिर से खंडन किया है. इससे पहले ऐसी खबर आ रही थी कि लॉस एंजेलिस में 12 से 16 फरवरी के बीच उनकी शादी हो सकती है, जबकि प्रीति ने इसका खंडन किया है।
प्रीति ने ट्विटर पर लिखा कि वो लगातार अपनी व्यक्तिगत जीवन के लिए लगाए जाने वाले कयासों से उब चुकी हैं. 'क्या आप लोग मेरी शादी को कृपया मेरे लिए अघोषित रहने देंगे? आखिरकार यह मेरा जीवन है, तो मुझे अकेला छोड़ दें। आगे प्रीति ने एक ओर ट्वीट किया और कहा कि 'मैं सचमुच अपने जीवन के कयासों से उब चुकी हूं. मीडिया को पता है कि किसी चीज को कैसे बर्बाद किया जाता है, अब इसे रोकने की जरूरत है।
हालांकि इस बीच एक बहुत ही हैरानी करने वाली बात ये देखने को मिली कि प्रीति ने ट्वीट में अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में जिक्र नही किया। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात अमेरिकी ट्रिप के दौरान हुई थी। जिसके बाद प्रीत को जीन के साथ लगातार देखा जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।