थप्पड़ कांड में गोविंदा ने मांगी माफी
(India) साल 2008 में अपने एक फैन को चांटा मारने के मामले में फिल्म अभिनेता गोविंदा ने आखिरकार उससे माफी मांग ली है। गोविंदा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संतोष राय नाम के उस युवक से माफी मांगी जिसे उन्होंने 2008 में थप्पड़ मारा था। गोविंदा हर्जाने के तौर पर संतोष को पांच लाख रुपये भी देंगे।

गोविंदा ने कहा कि वो लोग जो मुझसे प्रेम करते हैं और न्यायालय का सम्मान करते हुए मैंने कहा कि मैं उनकी बात मानता हूं। अच्छे भाव के साथ जो वो चाह रहे थे, वो सब मैंने किया। वो चाहते थे कि मैं क्षमा मांगूं, पैसे का कष्ट हुआ है वो भी दूर करूं। मैंने बिल्कुल वही किया जैसा मुझे करने को कहा गया था

गौरतलब है कि गोविंदा ने साल 2008 में अपनी फिल्म 'मनी है तो हनी है' के सेट पर अपने एक प्रशंसक संतोष राय को थप्पड़ मार दिया था। कोर्ट ने गोविंदा से कहा था 'आप हीरो हैं, आप किसी को थप्पड़ क्यों मारते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।