भारत घर की तरह लगता है : फवाद खान
(India) गजल गायक गुलाम अली को यहां कार्यक्रम करने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन फवाद खान का कहना है कि भारत में हमेशा उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ है।

बॉलीवुड में उनके प्रति बर्ताव के बारे में पूछने पर फवाद ने कहा, मैं राजनीतिक रूप से जागरूक व्यक्ति नहीं हूं। मैं समसामयिक घटनाओं से अनजान रहता हूं। लेकिन मैं जब भी भारत में होता हूं, तो मेरी यहां जोरदार आवभगत की जाती है। मेरा हमेशा यहां जोरदार स्वागत किया गया।



अभिनेता यहां अपनी आने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' के ट्रेलर जारी करने के मौके पर आये थे। उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी थीं।करण जौहर की निर्माण कंपनी की फिल्म 'कपूर एंड संस' बॉलवुड में उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले 2014 में वह सोनम कपूर के साथ खूबसूरत फिल्म में थे।शकुन बत्रा के निर्देशन वाली इस फिल्म में ऋषि कपूर, रत्ना पाठक शाह और रजत कपूर भी हैं। फिल्म 18 मार्च को रिलीज होनी है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।