रितिक और यामी की फिल्म काबिल 26 जनवरी 2017 को होगी रिलीज
(India) रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म काबिल इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म में उनकी को एक्ट्रेस एक्ट्रेस यामी गौतम का नाम उजागर होने के बाद इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है.
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, रितिक की फिल्म 'काबिल' की रिलीज डेट 26 जनवरी 2017 होने वाली है. इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे डायरेक्टर राकेश रोशन ने अखबार से बात करते हुए कहा, इस साल बहुत सारी मेजर डेट्स पहले से ही बुक की जा चुकी हैं, इसलिए हमने 26 जनवरी 2017 को रिजर्व कर लिया है और तभी 'काबिल' रिलीज करेंगे. हमें फिल्म रिलीज करने की कोई जल्दी नहीं है.'
'काबिल' में रितिक रोशन, यामी गौतम के अलावा रोनित रॉय, सोनू सूद, और गिरीश कुलकर्णी भी अहम भूमिकर में नजर आएंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।