दीपिका के साथ टोरंटो में वेलेन्टाइन डे मनाएंगे रणवीर
(India) इन दिनो बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर वेलेन्टाइन को सेेलिब्रेट करने का खुमार चढ़ा है। बॉलीवुड कपल्स नई-नई जगह पर इस ऑकेजन को मनाने की तैयारी में है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी अपनी प्रेमिका दीपिका पादूकोण की तैयारी में है। रणवीर वेलेन्टाइन सेलिब्रेट करने के लिए टोरंटो पहुंच चुके है।
आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनो अपनी हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में वे हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के साथ नजर आएंगी।
शूटिंग की व्यस्तता के चलते दीपिका मुंबई नहीं आ सकती। ऐसे में रणवीर वेलेन्टाइन मनाने और अपनी गर्ल्फ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए टोरंटो पहुंच गए हैं। वैसे इन दिनो रणवीर अपनी प्रेमिका की पहली हॉलीवुड फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे है। हर पब्लिक इवेंट पर वे दीपिका की तारीफ करते नजर आते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।