'मैं प्रियंका को लेकर दीवाना हूं'- डोनाल्ड सिमरॉक
(India) हॉलीवुड के प्रसिद्ध मेकअप कलाकार डोनाल्ड सिमरॉक का कहना है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। सिमरॉक वर्तमान में मुंबई में बॉलीवुड हॉलीवुड इंटरनेशनल मेकअप एंड हेयर एकेडमी की कार्यशाला में भाग लेने आए हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं प्रियंका चोपड़ा को लेकर दीवाना हूं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।' प्रियंका ने हाल ही में अमेरिकी टीवी कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ में अभिनय कर अंतरराष्ट्रीय पारी की शुरुआत की और इस साल का पीपल्स चॉइस पुरस्कार भी जीता। उन्हें यह पुरस्कार नई टीवी सीरीज में सबसे पसंदीदा कलाकार के लिए मिला। सिमरॉक ने ‘क्वांटिको’ में उनके अभिनय की तारीफ की और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।