शाहरुख ने फैन को हिट बनाने के लिए 6 भाषाओं में रिलीज किए गाने
(India) अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' के नए गाने के लोग जबरदस्त फैन बन गए है। जी हां ये गाना इस कदर लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है कि एक हफ्ते में ही इस फैन एंथम को 40 लाख से भी ज्यादा बार देख लिया है। वहीं किंग खान ने इसको प्रमोट करने के लिए ये गाना तकरीबन 6 भाषाओं में रिलीज किया है।
क्षेत्रीय भाषा में इस गाने को फैमस सिंगर्स ने गाया है और ये आईडिया यशराज फिल्म्स का है। इस गाने को पंजाबी में हरभजन मान ने गाया है। वहीं शाहरुख ने इस गाने को भोजपुरी में भी रिलीज करने का फैसला किया है, जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी के सबसे मशहूर एंक्टर और सिंगर मनोज तिवारी को चुना है।
वहीं गाने के गुजराती ट्रैक को अरविंद वेगडा ने गाया है। बता दें कि अरविंद इसी सीजन में बिग बॉस में दिखाई दिए थे। साथ ही बंगाली गाने के लिए सबसे फेमस सिंगर अनुपन रॉय को चुना जबकि मराठी भाषा के लिए मराठी सिंगर अवदुत गुप्ते को चुना।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।