इरफान का नाम उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल है जिन्होंने बॉलीवुड तथा बॉलीवुड दोनों में अपना परचम फहराया है. और इरफान के तो हॉलीवुड में 10 साल हो चुके हैं. जिसका अर्थ है कि हॉलीवुड को इरफान रास आ गयें हैं.
2006 में भारतवंशी-ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया की फिल्म ‘द वॉरियर’ से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर चुके अभिनेता इरफान खान ने कहा कि उन्हें दुनिया के दो प्रमुख सिनेमा जगत का हिस्सा बनने की खुशी है. इरफान ने कहा, “मैंने अपनी भारतीय छवि छोड़ हॉलीवुड में नया प्रयोग किया, जिसे खुले हाथों से स्वीकार किया गया.”
गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में इरफान हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. वह आगामी फिल्म ‘इन्फर्नो’ में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स के साथ नजर आएंगे.‘पीकू’ अभिनेता को बॉलीवुड फिल्मों में काफी प्रशंसा मिली है. उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने काम की प्रशंसा के लिए प्रशंसकों के प्यार का आभार व्यक्त किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।