मनोज कुमार को 2015 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
(India)

जाने-माने फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 2015 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। फिल्म जगत के इस सबसे बड़े पुरस्कार के लिए बॉलीवुड के श्भारत कुमारश् का चयन पांच सदस्यीय चयन मंडल ने किया है, जिसके सदस्यों में लता मंगेश्कर, आशा भोंसले, सलीम खान, नितिन मुकेश और अनूप जलोटा शामिल हैं। भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपए नकद और एक शॉल प्रदान किया जाता है। मनोज कुमार को 47वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने उनसे फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।