विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ब्रेकअप पिछले दिनों हुए ब्रेकअप्स की लिस्ट में टॉप पर रहा था। उनके ब्रेकअप को लेकर कई तरह की अटकलें लगीं। जिंदादिल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और डैशिंग क्रिकेटर विराट कोहली के बीच शादी के प्रपोजल को ब्रेकअप की वजह माना जा रहा था। अनुष्का शादी को करियर के आड़े नहीं आने देना चाहती थीं इसलिए उन्होंने विराट के प्रपोजल को नकार दिया। तो किसी ने कहा कि अनुष्का के डोमिनेटिंग स्वभाव से विराट तंग आ चुके थे। पर जो बात अब तक जगजाहिर नहीं हुई है, वह है इस ब्रेकअप की असल वजह, जो सबसे ज्यादा चैंका देने वाली है। और वह वजह है, पैसा। अनुष्का शर्मा की करीबी दोस्त ने ये खुलासा किया है कि विराट ने अनुष्का की फिल्म श्बॉम्बे वेल्वेटश् में 40 करोड़ रुपए लगाए थे। फिल्म अनुराग कश्यप का ड्रीम प्रोजेक्ट थी, इसमें रणबीर कपूर जैसा सितारा था और साथ ही इससे करण जौहर जैसे नामी निर्देशक अपना डेब्यू करने भी जा रहे थे। ऐसे में इससे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन करीब 120 करोड़ रुपए के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने सारी उम्मीदें अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही ध्वस्त कर दीं। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीक में करीब 16 करोड़ रुपए ही कमा पाई। फिल्म एक्सपर्ट्स ने खुल्लमखुल्ला फिल्म को श्डिजैस्टरश् और श्सदी की सबसे बड़ी फ्लॉपश् जैसी बातें बोल डालीं। अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप की फ्लॉप फिल्म श्बेशरमश् की एक दिन की कमाई भी श्बॉम्बे वेल्वेटश् से ज्यादा थी। श्बॉम्बे वेल्वेटश् की कुल कमाई का मीटर करीब 24 करोड़ रुपए पर आकर ही ठिठक गया। फिल्म का यह हश्र देखने के बाद जब विराट ने इस बारे में अनुष्का से पैसे को ले कर कुछ कहना चाहा, तो वो इस बात का बुरा मान गईं और रिलेशनशिप से ही खुद को अलग कर लिया। और हमेशा की तरह साइलेंट मोड में चली गईं। अनुष्का की दोस्त के अनुसार विराट को जब यकीन हो गया कि उसे अपने पैसे वापस नहीं मिलने वाले, तो कुछ दिन गम में गलने के बाद और सोशल मीडिया में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को ताने सुनाने के बाद अब वह फिर उसके पास लौटना चाहता है। मजे की बात है कि अनुष्का आगे बढ़ गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।