जेएनयू में 18 मार्च को बॉलीवुड अभिनेता अनपुम खेर की फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म का नाम बुद्धा इन ट्रैफिक जाम है। फिल्म के दौरान अनुपम खेर और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे। छात्रों से राष्ट्रवाद पर चर्चा करेंगे। एबीवीपी संगठन की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। उनके अनुसार, शाम पांच बजे फिल्म दिखाई जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रवाद पर अनुपम खेर की कक्षा भी आयोजित की जा रही है। वहीं, वामपंथी छात्र संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। अनुपम खेर के आने का भी भारी विरोध किया जा रहा है। वामपंथी छात्रों का कहना है कि अनुपम खेर राजनेता के तौर पर केंद्र सरकार के एजेंडे पर चल रहे हैं। वहीं एबीवीपी संगठन का कहना है कि अनुपम खेर देश के सम्मानित अभिनेता हैं। वह किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं। गौरतलब है कि नौ फरवरी की घटना के बाद कैंपस में रोजाना राष्ट्रवाद पर कक्षाएं आयोजित की जा रही है। ये कक्षाएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक कक्षाएं नहीं हैं। सिविल सोसायटी से जुड़े लोग ऐसी कक्षा ले रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।