विद्या बालन ने शुरू की फिल्म ‘कहानी’ के सीक्वल की शूटिंग
(India)
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपनी थ्रिलर हिंदी फिल्म ‘कहानी’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी है। विद्या बंगाल के पर्वतीय स्थल कलिमपोंग में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। विद्या ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। विद्या ने रविवार रात ट्विटर पर लिखा, ‘कहानी 2’ की शूटिंग का पहला दिन। ऐसा लगता है कि कलिमपोंग में पेड़ गुलजार साहब के ‘मुसाफिर हूं यारों’ की धुन पर झूम रहे हैं। इसका मुरीद कौन नहीं है?’ फिल्म ‘कहानी’ के सीक्वल ‘कहानी 2’ का सह-लेखन और निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। श्कहानीश् में विद्या के अलावा परमव्रत चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और इंद्रनील सेनगुप्ता भी हैं। विद्या बंगाल में इससे पहले ‘परिणीता’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘टीई3एन’ की भी शूटिंग कर चुकी हैं।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।