फिल्म 'लाल रंग' का ट्रेलर रिलीज
(India) मुझे शंकर ने एक बार कहा था कि हम इंसान 5.5 लीटर खून से भरे पुतले हैं जिन्हें ये 250gm का दिल फ्रेश रखता है, यह कहानी भी उसी खूनी दिल की है....' यह डायलॉग है रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म 'लाल रंग' से. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें रणदीप हुड्डा हरियाणा के एक लोकल डॉन के किरदार में नजर आ रहे हैं
हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बेस्ड यह फिल्म खून की कालाबाजारी को लेकर बात करती है। फिल्म का निर्देशन 'यंगिस्तान' फेम सैय्यद अहमद अफजल ने किया है…फिल्म में साल 2002 में करनाल में हुई घटना का भी जिक्र किया गया है। फिल्म में रोमांस, एक्शन और थ्रिलर का तड़का देखने को मिलेगा।
रणदीप हुडा की पिछली रिलीज फिल्म 'मैं और चार्ल्स' थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।