छोटे पर्दे एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने कहा है कि उनकी बेटी के प्रेमी राहुल राज सिंह को फांसी पर लटका देना चाहिए या आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ राहुल राज के वकील ने उनके केस लड़ने से इनकार कर दिया है। शंकर ने बेटी की आत्महत्या के बाद मंगलवार को पहली बार मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, राहुल को फांसी दे देनी चाहिए या फिर बाकी पूरी जिंदगी के लिए जेल में डाल देना चाहिए। उसने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसे (प्रत्यूषा) न्याय मिलना चाहिए।श् मंगलवार को गुरुद्वारे में प्रत्यूषा की शोक सभा रखी गई, जिसमें उनकी मां, पिता और करीबी मित्र मौजूद रहे। प्रत्यूषा के पिता ने कहा, श्हम अब तक मीडिया के सामने इसलिए नहीं आए थे, क्योंकि हम सब विधि-विधान पूरे होने देना चाहते थे। हमने हमारी बेटी खो दी। हमने एक एफआईआर दर्ज कराई है। उसे जो कुछ परेशानी थी, हमने उस बारे में पुलिस थाने में हमारे बयान दर्ज करा दिए हैं। शोक सभा में प्रत्यूषा की करीबी दोस्त व अभिनेत्री दीपशिखा, अनुज सचदेवा, संग्राम सिंह और रोहित वर्मा भी मौजूद थे। वहीं, प्रत्यूषा की मां ने कहा कि राहुल को सजा मिलनी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।