सलीम मर्चेन्ट भी बने हीरो
(India)
अपने साथी संगीतकारों की तर्ज पर अब संगीतकार सलीम मर्चेन्ट भी अभिनय की तरफ मुड़ गये हैं। यशराज फिल्म्स के वाई-फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली लघु (शॉर्ट) फिल्मों से सलीम ने अपने अभिनय करियर का आगाज किया है, जिसका नाम है ‘फायर्ड’। इस फिल्म में उनके साथ तिलोत्तमा शोम भी हैं, जो मानसून वेडिंग, शंघाई, किस्सा और चिल्ड्रन ऑफ वार जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म के निर्देशक हैं अंकुर तिवारी। करीब 11 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में सलीम-तिलोत्तमा ने एक पति-पत्नी का किरदार अदा किया है। दोनों की नौकरी छूट जाती और सामने आता है पति का जिम्मेदारी भरा किरदार, जिसे सलीम ने अदा किया है। इससे पहले हाल ही में संगीतकार शेखर रविजिआनी (विशाल-शेखर की जोड़ी) ने भी फिल्म ‘नीरजा’ के जरिये अपने अभिनय के सफर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में शेखर ने सोमन कपूर के प्रेमी का किरदार अदा किया है। उनके साथी संगीतकार विशाल डडलानी ने शाहरुख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में एक कैमियो किया था। विशाल डडलानी इसके निर्देशक फराह खान की फिल्म ‘तीस मार खां’ में भी मेहमान कलाकार भी भूमिका अदा कर चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।