फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग हुई पूरी
(India)
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के दौरान बिताए गए समय को याद करेंगे, जिसमें सभी ने काफी मस्ती-मजाक किया। उन्होंने फिल्म यूनिट की भी तारीफ की। शाहरुख ने बुधवार को ट्वीट किया, श्फिल्म की शूटिंग पूरी। हम शूटिंग के दौरान होने वाले मस्ती-मजाक को याद करेंगे। फिल्म की युनिट को शुक्रिया। सबको प्यार।श् ढोलकिया ने शाहरुख के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, श्आप सर्वश्रेष्ठ हैं।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।