ट्रैफिक सिग्नलों पर दिखाया जाएगा ‘ट्रैफिक’ फिल्म का ट्रेलर
(India)


मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता अभिनीत ‘ट्रैफिक’ फिल्म का ट्रेलर ट्रैफिक सिग्नलों पर दिखाया जाएगा। फिल्म मार्केटिंग के क्षेत्र में यह नया प्रयोग है। सच्ची घटना पर आधारित ‘ट्रैफिक’ के हालिया रिलीज ट्रेलर को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। श्ट्रैफिकश् के निर्देशक दिवंगत राजेश पिल्लई हैं। शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर फिल्म के ट्रेलर को दिखाना आसान नहीं होगा। निर्माताओं का यह कदम लोगों को सिग्नल पर सड़क सुरक्षा नियम बताने का जरिया भी होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।