पॉप आइकन प्रिंस का निधन
(India)

अपने खास संगीत की वजह से जाने जाने वाले पॉप आइकन प्रिंस को गुरुवार को मिनियापोलिस के उनके घर में मृत पाया गया। उनकी स्पोक्स्वुमन ने इसकी जानकारी दी। वो 57 वर्ष के थे। उन्होंने कहा कि बड़े दुख के साथ हम ये जानकारी दे रहे हैं कि लेजेंड्री और आइकोनिक पर्फॉर्मर प्रिंस रॉजर नेलसन की उनके घर में मौत हो गई है। प्रिंस ने लिटिल रेड कोरवेट, लेटस गो क्रेजी और वेन डव्स क्राई जैसे कई हिट गाने दिए थे और अपने जमाने के सबसे प्रयोगधर्मी गायकों में से एक थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।