रितिक रोशन से सुलह के आसार नहीं-सुजैन खान
(India)

सुजैन खान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह अपने पूर्व प्रति रितिक रोशन के पास वापस जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच कभी सुलह नहीं होगी। इन दोनों के दो बच्चे हैं। दंपति 2014 में अलग हो गया था। सुजैन ने ट्विटर पर कहा, मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। रितिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी। लेकिन हम हमेशा अच्छे माता पिता रहेंगे। यह हमारी पहली प्राथमिकता है। हाल ही में इन दोनों को बच्चों के साथ इकट्ठे देखा गया था, जिसके बाद सुजैन और रितिक के फिर से करीब आने की अटकलें लगाई जाने लगीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।