मीका सिंह को जमानत मिली
(India)
गायक मीका सिंह को उनके खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर गुरुवार को पटियाला हाउस अदालत से जमानत मिल गई। अदालत ने मीका को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके एवं इतने ही रुपये मूल्य के एक जमानती के आधार पर जमानत प्रदान की है। मीका के खिलाफ दिल्ली के एक डॉक्टर ने 50 लाख रुपये की मानहानि याचिका दायर की है। शिकायतकर्ता डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में चिकित्सक श्रीकांत ने आरोप लगाया है कि गायक ने एक कंसर्ट के दौरान उनको थप्पड़ मारा था। इसको लेकर उन्होंने मीका के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।