गुरुवार को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ पर सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड के वकील ने कोर्ट में कहा है कि फिल्म के गानों में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है वे बेहद आपत्तिजनक हैं लेकिन कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया था...कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से फिल्म में पंजाब शब्द हटाने की बात पर सफाई मांगी थी...कोर्ट ने फिल्म गो गोवा गॉन ...का हवाला देते हुए कहा कि अगर उस फिल्म में गोवा को ऐसी जगह के तौर पर दिखाया गया है जहां लोग ड्रग्स लेने जाते हैं तो फिर उड़ता पंजाब में पंजाब शब्द से क्या दिक्कत है..... आपको बता दे कि फिल्म उड़ता पंजाब पर बॉम्बे हाईकोर्ट की अगली सुनवाई 13 जून को होनी है ...फिल्म में सेंसरबोर्ड की कैंची चलने को लेकर प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दी थी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।