'दंगल' के लिए आमिर खान का यंग लुक आया सामने
(India) मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' में एक नए लुक नजर में आएंगे। गठीले बदन और मूंछों के साथ नजर आ रही एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए आमिर ने लिखा कि युवा महावीर की शूटिंग शुरू करने के लिए दो दिन बाकी हैं। आमिर के इस नए लुक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

आमिर खान फिल्म 'दंगल' में जाने-माने रेसलर महावीर सिंह फोगट का किरदार निभा रहे हैं। ये एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें महावीर सिंह के उम्र के हर पड़ाव को दिखाया जाएगा। उनकी जवानी से लेकर उनके बुढा़पे तक की कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी, इसी लिए ही आमिर ने अपने शरीर को इतना बदला है। फिलहाल आमिर पहलवान महावीर सिंह फोगट के युवावस्थाि के रोल के लिए पूरी मेहनत करने में जुटे हैं। आमिर अगले दो दिन में उन सीन्स की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें उनको युवा नजर आना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।