(India)
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेम्स रोडरिगेज, राफेल नडाल, जेनिफर लोपेज और एकॉन भी हैं। क्वांटिको की 33 वर्षीय अदाकारा 'डोंट यू नीड समबडी' गाते नजर आ रही हैं। इसमें बॉलीवुड अदाकारा ट्रैक की हर बिट का आनंद उठाते नजर आ रही है। वीडियो में रयान सीक्रेस्ट, फ्रेंच मोंटाना, जीन क्लाउड वान डेम, केटलीन ब्रिस्टोव, मिला जोवोवीच, डेविड लुइज जैसी सेलिब्रिटी भी हैं। प्रियंका अपनी नई फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी, जिसमें डवेन जॉनसन और जैक एफरॉन भी होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।