प्रियंका की पहली भोजपुरी फिल्म,
'बम बम बोल रहा है काशी' 
फिल्म में 'अश्लीलता' की भरमार
प्रियंका चोपड़ा का देसी अवतार,
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं। अभिनेत्री के तौर पर पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा प्रोड्यूसर बन गई हैं। अभिनेत्री ने भोजपुरी में एक फिल्म प्रोड्यूस की है जो विवादों में घिर गई है। प्रियंका की भोजपुरी फिल्म का नाम 'बम बम बोल रहा है काशी' है। इस फिल्म को लेकर विवाद है कि इसमें अश्लील कंटेंट और डबल मिनिंग डायलॉग का प्रयोग किया गया है। गौरतलब है कि प्रियंका की इस फिल्म में भोजुपरी सुपर स्टार दिनेशलाल निरहुआ के साथ अभिनेत्री अम्रपाली दूबे मुख्य भूमिका में हैं।
प्रियंका की इस फिल्म से जुड़ने वाला यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले फिल्म के नाम पर भी विवाद हुआ था। एक भोजपुरी गायक ने नाम चोरी करने का आरोप लगाया था। प्रियंका की इस पहली भोजपुरी फिल्म का निर्देशन नितिन चंदरा कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।