शिवाए का फ़र्स्ट लुक रिलीज़
(Mumbai, Mumbai) बॉलिवुड में अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से अलग मुक़ाम हासिल करने वाले अजय देवगन की फ़िल्म शिवाय का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। इस फ़िल्म से डेब्यू कर रही शायेशा सहगल ने अपने इंस्टाग्राम पर फ़र्स्ट लुक रिलीज़ किया। फ़िल्म शिवाए एक एक्शन थ्रिलर है। इस फ़िल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एक्टर अजय देवगन ही हैं। इससे पहले अजय फ़िल्म यू मी और हम को डायरेक्ट कर चुके हैं। शिवाय इस साल दिवाली पर सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।