हिट एंड रन केस में सलमान को राहत
(India)
बॉलीवुड के श्सुल्तानश् सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन केस में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके मामले को सामान्य हादसा मानते हुए फास्ट ट्रैक सुनवाई से इनकार कर दिया और हिट एंड रन मामला चार साल के लिये स्थगित किया। सलमान के मुंबई हाईकोर्ट से बरी होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने सुनवाई की अर्जी तो स्वीकार कर ली लेकिन फास्ट ट्रैक सुनवाई से ये कहकर इनकार कर दिया कि सलमान एक्टर हैं सिर्फ इसलिए इस मामले को जल्दी नहीं सुना जा सकता। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि वो फास्ट ट्रैक सुनवाई करें लेकिन न्यायमूर्ति खेहर की अध्यक्षता वाली ैब् बेंच ने इनकार कर दिया। जस्टिस खेहर ने एजी से कहा कि अगर वो फास्ट ट्रैक सुनवाई चाहते हैं तो उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (ब्श्रप्) से आग्रह करना चाहिये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।