अक्षय कुमार का विदेश मंत्री को ट्वीट
(Mumbai, Mumbai) दक्षिण सूडान में सरकार के समर्थकों और सरकार के खिलाफ़ झंडा बुलंद करने वालों के बीच टकराव के चलते शहर में हिंसा बढ़ रही है. इसके चलते कई भारतीय वहां फ़से हुए है । बालीवुड स्टार अक्षय कुमार ने दक्षिण सूडान जुबा में फंसे भारतीयों को तेजी से निकालने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अनुरोध किया है ।
अक्षय ने विदेश मंत्री से अनुरोध करते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘‘ सुषमा मैडम, आपसे अनुरोध है कि कृपया सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के त्वरित उपाय करें. हम उनके सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं.’ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली स्वराज ने अक्क्षय को आश्वासन दिया कि सरकार इसके लिए काम कर रही है. उन्होंने लिखा, ‘‘ अक्षय कुमार जी, कृपया चिंता न करें. हम जुबा से भारतीय नागरिकों को निकाल रहे हैं ।
आपको याद दिला दे कि अक्षय इस तरह की घटना पर एक फ़िल्म भी कर चुके है । फ़िल्म ‘एयरलिफ्ट’ में 48 साल के अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीय कारोबारी रंजीत कात्याल की भूमिका निभाई है जो सद्दाम हुसैन के इराक द्वारा आक्रमण के दौरान कुवैत में अपने देशवासियों को निकालने के अभियान की अगुवाई करता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।