जल्द आएगा सच्च सामने : ऋतिक रोशन
(Mumbai, Mumbai) कंगना रानौत के साथ बवाल में उलझे रितिक रोशन ने इस मामले पर बयान देकर चर्चाएं बटोर ली है। अभिनेता रितिक रोशन ने कहा है कि जल्द ही सच सामने आएगा। अपनी आने वाली फ़िल्म 'मोहनजोदड़ो' के प्रमोशन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनसे सवाल पूछा गया था। विवाद से उनके स्टारडम पर प्रभाव पड़ा है या नहीं इस बारे में पूछे जाने पर वे जवाब देने से बचते दिखाई दिए। उन्होंने कहा, मैं इसका जवाब देने के लिए यहां नहीं हूं क्योंकि इस मंच पर कुछ भी कहना अनैतिक और अन प्रोफेशनल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।