वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा के किस का किस्सा
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फ़िल्म ढिशूम का नया गाना ‘जानेमन आह’ हाल ही में रिलीज़ हुआ है। यह आइटम सॉन्ग में वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा पर फिल्माया गया है। वरुण धवन और परिणिति चोपड़ा का जबरदस्त केमिस्ट्री में गाने में देखा जा सकता है। गाने के दौरान दोनों के बीच हुआ एक किस की काफ़ी चर्चा हो रही है । फ़िल्म की प्रोमोशन के दौरान परिणीती ने बताया कि गाने में किस का आइडिया वरून का था ।भई आईडिया जिसका भी रहा हो , इस गाने में दोनों ने धमाल मचा दिया है । इस गाने में परिणिति ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं । परिणिति का इसमें ऐसा अंदाज देखने को मिला है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल लग रहा है । बता दे कि इस फ़िल्म में वरुण और जॉन के आलावा जैकलीन फर्नांडीज और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।