(Mumbai, Mumbai)
बॉलिबुड में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर टाइगर श्रौफ़ की आने वाली फ़िल्म मुन्ना एंड माइकल विवादों में फ़ंस गई है। निर्देशक किरिटिक कुमार ने टाइगर पर आरोप लगाया है कि फ़िल्म मुन्ना एंड माइकल, की कहानी उन्होंने लिखी है। इस फ़िल्म को वो टाइगर श्रौफ़ के साथ बनाना चाहते थे और टाइगर ने फ़िल्म उनके साथ करने के लिए हामी भी भरी थी। निर्देशक का आरोप है कि टाइगर ने पूरी स्क्रिप्ट लेकर दूसरे निर्देशक को दे दी और अब वो इस फ़िल्म को उनके साथ कर रहे हैं। निर्दशक ने बताया फ़िल्म का असली नाम एमजे रिटर्न था। बता दें कि फ़िल्म मुन्ना एंड माइकल का निर्देशन फ़िल्म बाग़ी के के निर्देशक साबिर ख़ान करने वाले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।