अनुराग और शुभ्रा पिक हुई वायरल 
दोनों के रिश्तों की ख़बरे फ़िर हुई गरम 
अनुराग के प्रोडक्शन हाउस में काम करती है शुभ्रा
न्यूयॉर्क में मना रहे है छुट्टियां
(Mumbai, Mumbai) अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी के रिश्तो को लेकर अटकलें काफ़ी समय से लगाई जा रही है । वहीं अब सोशल मीडिया पर आई दोनों की इस तस्वीर ने उनके रिश्तों की ख़बरो को फ़िर हवा दे दी है । खबरें हैं कि अनुराग और शुभ्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अनुराग कुछ समय पहले शुभ्रा के साथ हॉलिडे पर न्यूयॉर्क गए थे। इसी हॉलीडे के दौरान दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर आई है। यह तस्वीर शुभ्रा की क्लोज फ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।वायरल हो रही इस फ़ोटे में अनुराग, शुभ्रा को किस कर रहे है ।
भले ही अनुराग लाख बार कह चुके हैं कि वो 22 साल की शुभ्रा शेट्टी को डेट नहीं कर रहे हैं। पर फ़ोटो लिखा कैप्शन ‘My Little Lovebirds’ साफ़-साफ़ कह रहा है दोनों के बीच क्या चल रहा है। बता दें कि न्यूयॉर्क हॉलिडे पर अनुराग कश्यप की बेटी भी दोनों के साथ थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।