कटरीना कैफ़ और सलमान ख़ान की फ़ेसबुक चैट
(Mumbai, Mumbai) मिस कैफ ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लॉग इन कर लिया है । हर कोई उन्हें फॉलो करने में लग गया| यही नहीं कटरीना खुद अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ फेसबुक पर अपलोड कर रहीं हैं| और उनके फैन्स उनके इन पोस्ट को लाइक और शेयर करेने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे| लेकिन सबकी आँखे कटरीना के एक पोस्ट पर अटक गई ,जब बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान ने किया कटरीना का फ़ेसबुक पर वेलकल किया और जन्मदिन की बधाई दी । बता दे कि 16 जुलाई को कैट का जन्मदिन था ।
सलमान ने कटरीना के वाल पर लिखा ", welcome to Facebook and wish you a very happy birthday." और यही नहीं कटरीना ने भी तुरंत इसका जवाब दिया और रिप्लाई में लिखा "Thank you Sultan", वाकई दोनों की यह मुलाकात हाल में हो रही इन दिनो की मुलाकातो से हट कर थी ।दोनों के फ़ैन्स ने इस मुलाकात को काफ़ी पसंद किया । बता दे इस बार कटरीना ने सलमान ख़ान को अपने बर्थडे पार्टी का न्योता नहीं भेजा था । चलिए मिलने का मौका ना मिला तो क्या हुआ लेकिन सलमान ने ऑनलाइन ही अपनी बधाईयों की लाइन बोल दी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।