(Mumbai, Mumbai)
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच चीज़ें तब से नहीं ठीक चल रही हैं, जब से सोनाक्षी ने अरबाज़ खान की फ़िल्म डॉली की डोली रिजेक्ट कर दी थी। तब से ये तय हो चुका था कि दबंग 3 में चुलबुल पांडे की रज्जो सोनाक्षी सिन्हा नहीं होंगी। ख़बरे है कि अब इस फ़िल्म की रज्जों परिणीति चोपड़ा है । हालांकि दबंग 3 के लिए कुछ और नाम भी लिस्ट में हैं लेकिन परिणीति इस रेस में काफी आगे हैं। माना जा रहा है कि अरबाज़ खान को परिणीति चोपड़ा, रज्जो के रोल के लिए परफेक्ट लग रही हैं और वो जल्द परी को अप्रोच कर सकते हैं। इससे पहले, जब परिणीति के हाथ से सुलतान गई थी तो ये साफ हो गया था कि सलमान उनके साथ काम नहीं करना चाह रहे हैं। लेकिन कल ही दोनों को साथ में डिनर करते देखा गया है और अब परी - सलमान की बॉन्डिंग देखकर लग रहा है, इन खबरों में कुछ सच्चाई हो। फिलहाल तो परिणीतिल फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदू की शूटिंग में व्यस्त हैं ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।