बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘बेवॉच’ में खलनायिका का किरदार सबसे अहम है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम कर रही हैं। इसमें प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभाती नजर आएंगी। प्रियंका का कहना है कि फिल्म श्बेवॉचश् में खलनायिका का किरदार सबसे अहम है। उनका मानना है कि खलनायक का किरदार निभाना एक लत की तरह है, क्योंकि असल जीवन में हम ऐसा नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा, श्मुझे नहीं लगता कि द रॉक का ऐसी किसी खलनायिका से सामना हुआ होगा। वह काफी अच्छे हैं, लेकिन विक्टोरिया एक शैतान है।श् गौरतलब है कि फिल्म श्बेवॉचश् 1990 के लोकप्रिय टेलीविजन शो श्बेवॉचश् पर आधारित है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।