शाहरुख को इनकम टैक्स विभाग का नोटिस 
विदेश में सम्पति का ब्योरा मांगा
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ ख़ान को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा है । बता दे कि शाहरुख को यह नोटिस इनकम टैक्स के सेक्शन 131 के तहत भेजा गया है। इसके अंतर्गत आधिकारियों के पास पूछताछ के अधिकार होते हैं। ख़बरो की माने तो इनकल टैक्स विभाग ने शाहरुख़ को विदेश में उनकी सम्पति का ब्योरा मांगा है ।
विभाग ने शाहरुख से बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड और दुबई समेत बाहर के देशों में उनके इन्वेस्टमेंट की डिटेल्स मांगी हैं। ख़बरो की माने तो फ़िलहाल यह साफ नहीं है कि अधिकारियों के पास कोई ऐसी जानकारी है जिसके दम पर यकीन किया जा सके कि विदेश में शाहरुख की संपत्ति उनकी अघोषित संपत्ति है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।