सलमान करने जा रहे शादी 
ये लड़की बनेंगी उनकी हमसफ़र 
कोर्ट के केसो से निपट , अब यह है सलमान का केस
(Mumbai, Mumbai) सारे केसो से भरी होने के बाद अब सलमान एक नए केस में फ़सने वाले है । घबराएं नही यह केस कोई कोर्ट केस नहीं है । इस केस से सलमान से पूछे जाने वाला एक सवाल हमेशा के ख़त्म हो जाएगा और यह सवाल है उनकी शादी का जिसका सलमान अब जवाब देने वाले है । जी हां सलमान जल्द ही अपनी शादी का ऐलान करने वाले है । सलमान कहते है कि वो अपने सारे केस निपटाने के बाद ही शादी करेगे । तो ठाक है सलमान अब तो आपके सारे माजरे लगभग निपट ही गए है । आपको बता दे कि बॉलीवुड अभि‍नेता सलमान ख़ान को जोधपुर हाईकोर्ट ने आज बड़ी राहत दे दी है । काले हिरण और चिंकारा के शिकार के मामले पर हाईकोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया है । धीरे – धीरे कर सलमान सभी आरोपो से मुक्त होते जा रहे है। जहां आज सलमान अपने 18 साल पुराने मामले से अपराध मुक्त हुए है । वहीं कुछ दिन पहले सलमान को हिट एंड रन केस में भी क्लिन चिट मिल गई थी । साथ पिछले दिनों रेप्ड वुमन वाले बयान पर चला केस भी सिमट गया है। यानी की अब सलमान पर कोई केस नहीं है ,
माना जा रहा है कि सलमान अब जल्द ही शादी का ऐलान करने वाले है ,लेकिन वो लड़की कौन होगी इसपर अटकले अभी भी बनी हुई है ।इस लिस्ट में कैटरीना , संगीता बिजलानी और एली अवराम के नाम है। वैसे हाल ही कि अफ़वाहो की मानी जाए तो फ़िलहाल इयूलिया वैंतूर इस वक्त सलमान के साथ काफ़ी समय बिता रहे है आए दिन दोनो को साथ देखा जाता है । वहीं इयूलिया सलमा के परिवार और दोस्तों से काफ़ी घुल-मिल गई है । हाल ही में इयूलिया ने अपना जन्मदिन मनाया था , इसमें सलमान की बहने अर्पिता और श्रेव्ता के अलावा सलमान के ख़ास दोस्तों के साथ उन्हें स्पोट किया गया । खैर लड़की के मामले में सलमान का कमीटमेंट के बारे में कहना ज़रा मुश्किल है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।