(Leh(Ladakh), Leh(Ladakh))
निर्देशक कबीर खान और सलमान ख़ान अपनी अगली फ़िल्म ’ट्यूबलाइट’ की तैयारी में लग गए है । शूटिंग के लिए फ़िल्म की टीम लद्दाख पहुंच गई है । यह फिल्म क्रॉस-बार्डर लव स्टोरी पर बेस्ड है जिसमें भारत के लड़के को चीन की लड़की से प्यार हो जाता है। इस फ़िल्म का बैकड्रॉप 1960-62 का इंडो-चीन युद्ध है। बताया जा रहा है , कबीर पिछले महीने कश्मीर की वादियों में इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करना चाहते थे । लेकिन कश्मीर में हालात ख़राब होने की वजह से फ़िल्म की शूटिंग कश्मीर की बजाय लद्दाख में करने का फ़ैसला लिया गया।फ़िल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग के लोकेशन की तस्वीर शेयर की है. आपको बता दें कि यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।