जुड़वा के सीक्वल में दिखेंगे सलमान खान
(MAHARASHTRA, India) सलमान की सुपरहिट फिल्मों में एक ‘जुड़वा’ के सीक्वल ‘जुड़वा-2’ में सलमान की जगह वरुण धवन ने ले ली है। 1997 में आई फिल्म ‘जुड़वा’ में सलमान खान दोहरी भुमिका में थे, उनके आलावा फिल्म में करिश्मा कपूर, रंभा, कादर खान और शक्ति कपूर थे। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के सलमान से बेहतरीन संबंध है। साजिद की इच्छा है कि सलमान ‘जुड़वा-2’ में गेस्ट रोल में नजर आए। सलमान को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है। साजिद के अनुसार सलमान के गेस्ट रोल के लिए स्क्रिप्ट में जगह बनाई जाएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसकी शूटिंग अगले साल से शूरु होगी। इस फिल्म में वरुण धवन पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं जुड़वा के निर्देशक डेविड धवन ही सीक्वल का भी निर्देशन करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।