(Mumbai, Mumbai)
सेंसर बोर्ड ने आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली इंदिरा गांधी पर बनी फ़िल्म ‘31 अक्टूबर’ को पास कर दिया है । इस फ़िल्म की कहानी में इंदिरा की मौत के बाद के घटनाक्रम को दिखाया गया है । जो कि इंदिरा की हत्या के दिन 31 अक्टूबर 1984 के बाद काफ़ी बदल गया था । फ़िल्म का नाम भी 31 अक्टूबर रखा गया । इसमें कई सीन्स पर कैंची चली है। सेंसर बोर्ड का कहना था कि इनमें से कुछ ऐसे दृश्य और संवाद एक ख़ास समुदाय को उकसा सकते थे, इसलिए इन्हें हटाया जाना जरूरी था। इस फिल्म में अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता वीर दास मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म निर्माता शिवाजी लोटन पाटिल ने डायरेक्ट किया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।