(Mumbai, Mumbai)
जाने-माने निर्देशक प्रकाश झा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी का खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। फिल्म ‘जय गंगाजल’ के को-प्रोड्यूसर मिलिंद दबके ने पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई है। प्ले एंटरटेनमेंट के सीईओ दबके का कहना है कि फिल्म को लेकर हुए समझौते के मुताबिक अभी तक फिल्म की मूल कॉपी नहीं दी गई है। जिसके कारण वह किसी टीवी चैनल को सैटेलाइट राइट नहीं बेच सकते है। समझौते की मूल कॉपी नही होने से बिज़नेस डील भी नहीं कर पा रहे है, जिसकी वजह से उनकी कपंनी को घाटा हो रहा है। दबके की कंपनी के अनुसार झा के साथ अरशद वारसी अभिनीत ‘फ्रॉड सैंया’ के कॉपीराइट और साउंड रिकार्डिंग को लेकर भी समझौता हुआ था। लेकिन फिल्म के साउंड रिकार्डिंग किसी दूसरी कंपनी को बेच दिए गए। हालांकि झा प्रोडक्शन आरोपों को निराधार करार दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।