अमेरिका के लॉस एजेंलिस एय़रपोर्ट पर हिरासत में लिए गए शाहरूख खान
(Mumbai, Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को एक बार फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया गया. शाहरुख ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें अमेरिका के आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया. उन्होंने ट्वीट किया कि दुनिया में आज जो हालात हैं, उसे देखते हुए सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह समझता और सम्मान करता हूं, लेकिन हर बार अमेरिकी आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया जाना सच में बुरा लगता है. शाहरुख को इससे पहले भी कुछ मौकों पर अमेरिका के हवाई अड्डे पर रोका गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।