फिल्मों से कई सालों से दूरी बनाए हुए बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के फैन्स के लिए खुशखबरी है। वह अपने फैंस के साथ अब ट्विटर से जुड़ गए हैं। 55 साल के एक्टर का कहना है कि ट्विटर आपकी आवाज है और फैन्स तक पहुंचने के और सुने जाने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक है। मैं दो सालों के आराम के बाद फिल्मों में वापसी कर रहा हूं। बता दें कि अंतिम बार सुनील श्द शौकीन्सश् में नजर आए थे। सुनील 2014 में आई रितिक रोशन की फिल्म श्बैंग बैंगश् के सीक्वल श्बैंग बैंग 2श् से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडीज अहम किरदार में नजर आएंगे। राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल सिनेमा घरों में रिलीज होगी। सुनील शेट्टी 2014 में आई श्देसी कट्टेश् के बाद से फिल्मी परदे से दूर थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।